उपद्रवियों से सख्ती से निपटेगी उत्तराखंड पुलिस                

 देहरादून,।   उत्तराखंड में एक बार फिर अलर्ट जारी कर दिया गया है इसकी वजह उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बढ़ता बवाल है। पुलिस महानिदशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने  सभी जिलों के कप्तानों को उत्तर प्रदेश से लगने वाली सीमाओं पर चेकिंग तेज करने को कहा है और साथ ही उन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाये। उन्होंने सभी उत्पात करने वालों से कठोरता से निपटने का आदेश दे दिया है।



नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। फिलहाल उत्तराखंड में स्थिति अभी सामान्य  बनी हुई है। पड़ोसी राज्यों में विवाद की स्थिति को देखते हुए सूबे में भी पुलिस प्रसाशन अलर्ट में आ गया है। देहरादून समेत राज्य के विभिन्न जनपदों में सीएए को लेकर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शनों की जानकारी जुटाने में पुलिस आयोजकों से भी संपर्क कर रही है, जिससे कि उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे। पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार , आश्वासन दिया है कि माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किये जायेंगे। साथ ही घपला करने वाले लोगो को पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई  करने को कहा गया।