यूं तो आया है हर इंसान इस धरती पर किसी न किसी मकसद के लिए। मगर एक कठपुतली की तरह है हर इंसान, जिसको कुदरत ने अपनी तरफ से अलग अलग किरदार दिए।।
हर वक्त हर एक इंसान परेशान रहता है कि ऐसा मेरे साथ ही क्यों होता है,अक्सर मेरी किस्मत ही इतनी खराब क्यूँ है, ईश्वर बुरा है, मेरे साथ ही ऐसा क्यों करता है,
वास्तव मे ऐसा कुछ नही होता है। ईश्वर के लिए पूरी दुनिया एक समान है। बस ये समझ लीजिए कि, ये दुनिया एक रंगमंच है, औऱ ईश्वर ने हमे अलग - अलग किरदार दिए हैं, जो कि हमे हर हाल मे निभाने होंगे । और ईश्वर हर किरदार को सोच समझ कर देता है। हम सब उसकी संतान हैं। ईश्वर को अपनी जिस संतान पर जितना भरोसा होता है, उसे वह उस हिसाब का किरदार देता है।
जैसे मां-बाप भी अपने बच्चों की सामर्थ्य के अनुसार उन्हे कोई काम देते हैं।
लेकिन जो बच्चा उनका कमजोर होता है, उसका साथ वो कभी नहीं छोड़ते हैं। ऐसे ही ईश्वर भी हैं। इसलिए अपने कर्म करते रहिये,और उस ईश्वर पे भरोसा रखिए।वह हमेशा तुम्हारे साथ है......
नीलम उनियाल की कलम से🖋️