जानिए कैसे इस घरेलू  नुस्खे से सिर्फ दो हफ्ते मे रूसी हो जाएगी छू मन्तर       

  आज के युग मे हर कोई बालों की समस्या से जूझ रहा है जिसका मुख्य कारण है रूसी, अगर इसमे समय से पहले ध्यान न दिया जाये तो एक सामान्य से दिखनी वाली ये एक समस्या भी गम्भीर रूप धारण कर सकती है,
  यूँ तो बाजार मे  बहुत से एन्टी डैंड्रफ शैंपू मौजूद है, लेकिन इनके ज्यादा इस्तेमाल से आपके बाल डैमेज भी हो सकते हैं।
  आप अपने घर मे ही इस समस्या का हल निकाल सकते हैं,तो आईये हम आपको बताते हैं कि कैसे आप अपने बालों को रूसी से छुटकारा दिला सकती हैं। 
 
  1. सरसों का तेल और नीबू का रस - नीबू का रस रूसी की समस्या को काफी हद तक कम करता है सरसों के तेल में एक नीबू को अच्छी तरह निचोड़ लें,फिर इससे अपने सिर की मसाज करें ,कुछ देर के लिए इसे यूँ ही छोड़ दें,इसके बाद बालों को अच्छी तरह धो लें । 
 सप्ताह में दो बार इस प्रयोग को करके देखिए, आपको जरूर फायदा होगा।


 2. दही-  दही रूसी की समस्या को दूर करने के साथ ही बालों को पोषित करने का भी काम करती है, एक कप दही में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें,ओर बालों में इसे लगा ले ,फिर थोड़ी देर बाद बालों को धो लें,आप चाहे तो दही के साथ अंडा भी मिला सकती हैं।
3. मैथी- मैथी के बीज को थोड़ा पीस लें,दो कप पानी में मेथी को रात भर के लिए भिगोकर रख दें, सुबह पानी को छान लें,नहाने से 20 मिनट पहले मेथी के पानी को बालों पर लगायें, रूसी से निजात पाने का यह आसान तरीका है,
                                 4. नारियल का तेल- बालों को शैम्पू कर अच्छे से सूखा लें,अब बालों और स्कैल्प पर नारियल का तेल लगाकर हल्के हल्के हाथों से कुछ देर तक मालिश करें, इसके 15-20 मिनट बाद बालों को पानी से धो लें,
  नारियल के तेल में फैटी एसिड पाया जाता है, जो रूसी की समस्या को खत्म करने में मदद करता है,
 तो ये कुछ उपाय हैं, जिससे आप रूसी की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।