NAPSR का प्रोजेक्ट मुस्कान दीपावली पर कुष्ठ रोगियों व जरूरतमंद बच्चों की खुशियों में डाल रहा जान

(देहरादून) छोटी दीपावली के अवसर पर नैशनल एसोसिएशन फ़ॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (NAPSR ) द्वारा देहरादून के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं व समाज सेवियों के साथ मिलकर प्रोजेक्ट मुस्कान का आयोजन  विभिन्न स्थानों पर किया गया जिसमे विभिन्न स्थानों पर जाकर जरूरतमन्दों को मिट्टी के दिये, मिठाई, कपड़े, भोजन इत्यादि वितरित की गयी । सुबह सबसे पहले चुना भट्टा रायपुर रोड़ स्थित मलिन बस्ती मे बच्चों को भोजन के पैकेट व मिठाईयां वितरित की गई वहां से 12 :00 बजे रफैल होम (कोढ़ीखाने) जाकर कुष्ठ रोगियों को भोजन व मिठाई एवं दीये व बाती वितरित किये गए अंत मे लक्खीबाग स्थित दरभंगा कॉलोनी मे नियो विजन संस्था के बच्चों के साथ दिपावली के शुभ अवसर पर मनोरंजन कार्यक्रम व पूजा के साथ प्रोजेक्ट मुस्कान का समापन किया गया । प्रोजेक्ट मुस्कान मे मुख्य रूप से सहियोग करने मे NAPSR से आरिफ खान , सुदेश उनियाल, धर्मेंद्र ठाकुर, दीपचंद वर्मा, बीना शर्मा, कविता खान, नीलम उनियाल,सीमा ठाकुर, सुरेंद्र पाल, अभय चौधरी, शीला रावत, रुचि शर्मा,ईशान खान,नमन ठाकुर, आलियाह खान, अग्रिमा ठाकुर, दून फूड रिलीफ फाउंडेशन, से जितेंद्र डंडोना,वरिष्ठ नागरिक संगठन से विश्वम्भर नाथ बजाज,दून सिख वेलफेयर से जी०एस०जस्सल, श्रीमती जास्मिन्दर कौर , मैक संस्था से जहांगीर आलम, प्रमोद बेलवाल , गोविंद सिंह, दून इंस्टीट्यूट ऑफ शूटिंग एंड स्पोर्ट्स से श्रीमती मधु मारवाह,ने भूमिका निभाई ।                                                                                                                                       आरिफ खान(राष्ट्रीय अध्यक्ष) नैशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (NAPSR )