भारत विकास परिषद ने किया निर्धन कन्याओं के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन

भारत विकास परिषद ने किया निर्धन कन्यादान के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन                                                                                                            देहरादून : -- भारत विकास परिषद क्लेमेंट टाउन शाखा द्वारा जन जागरण जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज दिनांक 7 अक्टूबर दिन सोमवार को चन्द्रमणि स्थित  स्कॉलर बीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निर्धन कन्या के विवाह एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया  l शिविर के दौरान 31 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया ।भारत विकास परिषद के सहियोग से जगतबंधु सेवा ट्रस्ट के द्वारा संचालित सीनियर सिटीजन टिफिन सेवा में भी योगदान दिया जा रहा है l *विवाह समारोह मे उपस्थित सभी गणमान्यजन ने वर-वधू (विनोद व सुमन) को आशीर्वाद देकर उनके जीवन की नई शुरुवात के लिए मंगलकामना की ।* संस्था के  अध्यक्ष जी. के. मैदौला , सचिव अंजना माहेश्वरी,पूर्व अध्यक्ष विजय लक्ष्मी अग्रवाल जी, सूरज प्रसाद अग्रवाल, आर. सी. सक्सेना, मंजू बक्शी, रक्तदान करने वालों विभोर महेश्वरी, वर्णित माहेश्वरी, गणेश चन्द, धर्मेन्द्र ठाकुर, हैप्पी, सचिन समेत अनेक लोगो ने रक्तदान किया एवं सभी गणमान्य नागरिको का विशेष सहयोग रहता है l जहां रक्तदान व कन्यादान के इस विशेष आयोजन मे जगतबन्धु सेवा ट्रस्ट ने अहम भूमिका अदा की वहीं नैशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स के राष्ट्रीय सचिव धर्मेन्द्र कुमार ठाकुर ने भी रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया जिसमे 21 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। शिविर मे गणेश चन्द ,नीलम उनियाल, आरिफ खान, सुमित कुमार,रुचि शर्मा , प्रीति प्रजापति, ब्रजपाल प्रजापति, लोकेश,सार्थक,अंकित,  इत्यादि शामिल रहे । विवाह समारोह में 200 लोग सम्मलित हुए l विवाह धूम धाम से संपन्न हुआ l