आओ साथियों किसी के चेहरे पर मुस्कान खिलाते हैं,हर साल की तरह प्रोजेक्ट मुस्कान चलाते हैं

हर साल की तरह प्रोजेक्ट मुस्कान चलाते हैं    साथियों जैसा कि आपको ज्ञात है कि प्रत्येक वर्ष दीवाली पर नैशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स ( NAPSR )निर्धन- गरीब असहाय और यतीमो, एवं जरूरतमन्दों को कपड़े, फल, मिठाई , दीये , कपड़े मोमबत्ती व  दीपावली संबंधी अन्य सामग्री वितरित करके प्रोजेक्ट मुस्कान चलाती है ।


साथियों इस दीपावली पर भी नैशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स( NAPSR ) द्वारा प्रोजेक्ट मुस्कान चलाया जाएगा इसके लिए दिनांक 18/10/2019 को NAPSR के नेहरुकोलोनी स्थित कार्यालय मे एक सभा का आयोजन किया गया जिसमे दून सिख वेलफेयर सोसायटी, दून फूड रिलीफ फाउंडेशन, निर्भया वेलफेयर सोसायटी, उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच व NAPSR के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लेते हुए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया की इस वर्ष यह प्रोग्राम बड़ी दीवाली की जगह छोटी दीवाली को यानी 26/10/2019 रखा जाएगा और इस बार जरूरतमन्दों के लिए चलते फिरते भण्डारे का आयोजन करने पर किया जा रहा है जो कि 26 अक्टूबर सुबह 11:00 बजे रायपुर रोड़ चूना भट्टा बस्ती से शुरू होगा फिर संजय कॉलोनी स्थित रफैल होम (कोढ़ी खाने) जाएगा और अंत मे लक्खीबाग स्थित दरभंगा कॉलोनी मे पहुंच कर समाज सेवी श्री गजेन्द्र रमोला जी द्वारा संचालित संस्था नियो विजन के प्यारे बच्चों के साथ लगभग 01:30 बजे दोपहर दीपावली को सेलिब्रेट करेंगे और हम अपने इस आयोजन के माध्यम से भरपूर प्रयास करेंगे कि मासूम बच्चों व लगभग 150 जरूरतमंद परिवारों के चेहरे पर मुस्कान लाने मे कामयाब हो सकें ।  अतः आप जो भी महादानी कुछ भी दान करना चाहते हैं या वितरण मे सहयोग करना चाहते हैं तो वो कृपया शीघ्र सूचित या सम्पर्क करें । ताकि दिनांक 26/10/2019 यानी छोटी दीवाली को ये सामग्री वितरित की जा सके और आपकी व हमारी थोड़ी सी सहानुभूति उनके लिए दीवाली की खुशियाँ बनकर आये ।  
सभा मे NAPSR से आरिफ खान,सुदेश उनियाल,धर्मेंद्र ठाकुर , सोमपाल सिंह, दीपचंद वर्मा, जहांगीर आलम, कविता खान ,नीलम उनियाल, रुचि शर्मा, व दून सिख वेलफेयर सोसायटी से सरदार श्री जी०एस०जस्सल, निर्भया वेलफेयर सोसायटी से श्री विश्वम्भरनाथ बजाज एवं उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच से श्री प्रदीप कुकरेती ने प्रोजेक्ट मुस्कान को सफल बनाने हेतु अपने विचार रखे इस प्रोजेक्ट मुस्कान को और कैसे अच्छे से किया जा सकता है जिसके लिए आपके विचार, सलाह व सहियोग प्रार्थनीय है                                                                                            


भवदीय : -- आरिफ खान ( राष्ट्रीय अध्यक्ष ) नैशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स ( NAPSR )                                                   सम्पर्क सूत्र : -- 7830548108                                                                           आप और हम